10वीं के छात्र पर पेट्रोल डालकर जलाया जिंदा, साइकिल से जा रहा था ट्यूशन, पुलिस जांच में जुटी

Fire (1)

सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में एक स्कूली छात्र की जलाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

आरोप है कि किशोर के सहपाठियों ने उस पर कथित रूप से पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

पीड़ित का नाम उप्पला अमरनाथ है. वह कक्षा 10 का छात्र था. इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब उप्पला ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था. यह घटना शुक्रवार सुबह चेरुकुपल्ली मंडल (ब्लॉक) के राजावोलु गांव में हुई.

जैसे ही अमरनाथ को आग के हवाले किया गया वो दर्द से चिल्लाने लगा. उसने लोगों से मदद मांगी. स्थानीय लोगों ने तुरंत आग को बुझाया और पुलिस को सूचना दी. उसे गंभीर हालत में गुंटूर के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने कहा कि अमरनाथ की रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

मरने से पहले अपने बयान में अमरनाथ ने पुलिस को बताया कि वेंकटेश्वर रेड्डी और कुछ अन्य लोगों ने उसे आग के हवाले कर दिया था.

इस बीच, अमरनाथ के दादा रेड्डैया ने कहा कि इस हत्या के लिए अमरनाथ की बहन को परेशान करने वाला लड़का जिम्मेदार है. अमरनाथ ने बहन को परेशान करने को लेकर एक लड़के को फटकार लगाई थी. अमरनाथ का कथित हत्यारा उसकी (अमरनाथ की) बहन के कॉलेज के आसपास घूमता था. इसको लेकर अमरनाथ ने विरोध जताया था.

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!