कब खेला जाएगा एशिया कप 2023, तारीखों का हुआ एलान

India defeat Afghanistan in Asia Cup Super 4 match Photo BCCI

फोटो क्रेडिट: बीसीसीआई (फाइल फोटो)

The Hindi Post

नई दिल्ली | एशियाई क्रिकेट परिषद (Asian Cricket Council) ने गुरुवार को कहा कि एशिया कप 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा. इस टूर्नामेंट को पाकिस्तान और श्रीलंका – दोनों में खेला जाएगा.

ACC द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जाएगा जिसके तहत पाकिस्तान में चार मैच और श्रीलंका में बाकी के नौ मैच खेले जाएंगे. अभी उन शहरों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है जहां यह मैच होंगे.

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल कुल 13 एकदिवसीय मैच खेलेंगे.

इस टूर्नामेंट को अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है.

भारत और पाकिस्तान को नेपाल के साथ एक ग्रुप में रखा गया है जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान दूसरे ग्रुप में हैं. श्रीलंका एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि भारत ने 2018 में यूएई में 50 ओवर के प्रारूप में आयोजित टूर्नामेंट को जीता था.

एशिया कप का 2023 संस्करण, जो टूर्नामेंट का 16वां संस्करण भी है, में दो ग्रुप्स होंगे, जिसमें प्रत्येक ग्रुप की दो टीमें सुपर फोर स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी. सुपर फोर चरण की शीर्ष दो टीमें फिर फाइनल में आमने सामने होंगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!