कोलकाता एयरपोर्ट के अंदर लगी भीषण आग, VIDEO

Fire At Kolkata Airport (1)
The Hindi Post

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार देर शाम आग लग गई, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

ANI के मुताबिक, फिलहाल आग को बुझा लिया गया है. रात 9 बजकर 12 मिनट पर एयरपोर्ट के अंदर आग लग गई पर रात 9:40 बजे इसे पूरी तरह से बुझा लिया गया.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एएनआई को बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और धुएं के कारण चेक-इन प्रक्रिया को निलंबित कर दिया गया था. फिलहाल चेक-इन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है.

आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!