वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया, खिताब किया अपने नाम

World Test Championship India Vs Aus

Photo Credit: BCCI

The Hindi Post

लंदन | भारत को लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में पांचवें दिन रविवार को 209 रन से पराजय झेलनी पड़ी है. भारत की दूसरी पारी 234 रन पर सिमट गई. भारतीय टीम ने सुबह के सत्र में अपने शेष सात विकेट गंवा दिए.

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाये थे जबकि भारतीय टीम 296 रन तक ही पहुंच पाई थी. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 270 रन पर घोषित कर भारत के सामने 444 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था पर भारत की दूसरी पारी 234 रन पर सिमट गई.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!