Lucknow: रिटायर्ड DG दिनेश शर्मा ने खुद को मारी गोली, कमरे में मिला सुसाइड नोट

Dinesh Sharma (1) (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ी घटना घटी है. यहां रिटायर्ड डीजी (डायरेक्टर जनरल) दिनेश कुमार शर्मा ने खुद को गोली मार जान दे दी.

मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है “मैं आत्महत्या कर रहा हूं… मैं हिम्मत और स्वास्थ्य खो रहा हूं.” उन्होंने आगे लिखा कि इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है.

यह घटना (लखनऊ के) गोमती नगर के विशाल खंड में घटी है. पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!