दिल्ली में दिल दहला देने वाला मर्डर: नाबालिग लड़की को युवक ने चाकू से गोदा, फिर पत्थर से कुचल दिया

Delhi Girl Murder (1)
The Hindi Post

दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की को चाकू से गोद डाला. इसके बाद उसने लड़की को पत्थर से कुचल दिया. लड़की की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आ गया है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल लड़की को चाकू से लगातार गोद रहा है. गली में लोग उसके पास से आते-जाते दिखाई दे रहे हैं लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की. लोग तमाशबीन बने रहे. किसी ने मदद नहीं की.

आरोपी साहिल ने लगातार 20 बार चाकू से वार किए. इसके बाद उसने एक पत्थर उठाकर लड़की पर दें मारा. लड़की को कोई बचाने नहीं आया. घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

जब पुलिस को इस वारदात का पता चला तो वो मौके पर पहुंची. पुलिस पड़ताल में नाबालिग लड़की की पहचान 16 साल की साक्षी के रूप में हुई. मृतका ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की पुत्री थी. पुलिस के अनुसार, साहिल और साक्षी के बीच दोस्ती थी लेकिन रविवार को दोनों के बीच विवाद हो गया. जब साक्षी अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी तो इसी दौरान साहिल ने उसे गली में रोक लिया. दोनों के बीच कहासुनी हुई. इसके बाद आरोपी साहिल ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर किए और उसके बाद पत्थर उठा के दें मारा.

मृतका के पिता ने थाना शाहबाद डेरी में IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कराया है. आरोपी को दिल्ली पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि साहिल फ्रिज-एसी मरम्मत करने वाला मैकेनिक है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!