एक साल बाद जेल से बाहर आएंगे सत्येंद्र जैन, सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

Satyendar Jain (2) (1)
The Hindi Post

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट की ओर से अंतरिम जमानत मिल गई है. कोर्ट ने जैन को 6 हफ्तों के लिए जमानत दी है. कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर यह जमानत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को 10 जुलाई को मेडिकल रिपोर्ट जमा करने को कहा है.

सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था. उन्हें 360 दिन बाद अंतरिम जमानत मिली है. पिछले एक साल से वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है.

सत्येंद्र जैन गुरुवार को तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे. उन्हें पहले डीडीयू अस्पताल ले जाया गया था. बाद में वहां से दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट करा गया था. यहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.

कोर्ट ने कहा कि जमानत के दौरान सत्येंद्र जैन मीडिया से कोई बातचीत नहीं करेंगे.

सत्येंद्र जैन पिछले 1 साल से जेल में बंद हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले दिनों उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जैन ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जैन की ओर से पेश वकील ने बताया था कि सत्येंद्र जैन को अत्यधिक स्वास्थ्य समस्याएं हैं. उनका वजन 35 किलोग्राम कम हो गया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!