गैंगस्टर का दिनदहाड़े मर्डर, गोलियों से भून डाला, VIDEO आया सामने

Amritsar (1)
The Hindi Post

चंडीगढ़ | गैंगस्टर जरनैल सिंह की बुधवार को अमृतसर (पंजाब) में तीन नकाबपोश हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह रंजिश का मामला लग रहा है. गोपी घमशामपुरिया गिरोह से ताल्लुक रखने वाला जरनैल सिंह जमानत पर बाहर था.

इस घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे. हथियारबंद हमलावरों ने जरनैल सिंह पर 20 से 25 गोलियां चलाई थी. सिंह को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. इस वीडियो में सिंह पर गोली चलाते हुए कुछ लोगों को देखा जा सकता है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!