इमरान खान के कैबिनेट में मंत्री रहे फवाद चौधरी बने धावक, पुलिस को देखते ही लगा दी दौड़, वीडियो वायरल
Photo: Twitter
इस्लामाबाद हाई कोर्ट (पाकिस्तान) के बाहर मंगलवार को नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की कैबिनेट में मंत्री रह चुके फवाद चौधरी अपनी रिहाई के बाद अदालत परिसर के अंदर भागते हुए देखे गए. इसका वीडियो भी सामने आ गया है जो अब वायरल हो रहा है.
दरअसल, जैसे ही फवाद चौधरी को कोर्ट ने जाने के लिए रिहा कर दिया वो अदालत परिसर से बाहर आ गए. वो अपनी SUV में बैठ भी गए. फिर अचानक वो अपनी SUV से उतरे और पीछे की ओर भागने लगे. पहले तो कोई कुछ समझ नहीं पाया. फिर पता चला कि उनकी नजर पुलिस टीम पर पड़ गई थी. पुलिस को देखते ही वो भाग खड़े हुए.
डॉन न्यूज के मुताबिक, पुलिस कोर्ट के बाहर फवाद चौधरी को एक अन्य मामले में अरेस्ट करने पहुंची थी. इससे पहले एक ओर वीडियो सामने आया था जिसमें फवाद चौधरी को हाई कोर्ट के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है. उनको आगजनी ओर हिंसक विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसी मामले में इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें आज जमानत दें दी. पर पुलिस उनको किसी ओर मामले में गिरफ्तार करने पहुंच गई.
यहां देखे वीडियो –
Hilarious. Imran Khan’s close aide Fawad Chaudhary runs into Islamabad High Court to seek refuge shortly after getting bail as Pakistani security forces line up to arrest him again. Run Fawad Run! The Pakistani political drama is better than any Netflix series!#Pakistan pic.twitter.com/79pENdT819
— ANIL SHARMA (@ANILSHA83438416) May 16, 2023
Fawad Chaudhary’s health deteriorated in the court after seeing the Punjab Police#maryamnawaz #shamefull#FawadChaudhry#BilawalBhuttoZardari pic.twitter.com/xneAOjXzs2
— Shahzeb Vance (@ShahzebVance) May 16, 2023
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
