G7 शिखर सम्मेलन: PM मोदी के पास पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, गले से लगाया

Biden Modi Hug (1) (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों जापान की यात्रा पर है. वो वहां G-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे है.

जापान के हिरोशिमा शहर में G-7 शिखर सम्मेलन में शनिवार को PM मोदी ने कई बड़े नेताओं से मुलाकात की. भारत इस संगठन का हिस्सा नहीं है, लेकिन एक मेहमान देश के तौर पर PM मोदी इस शिखर सम्मेलन में शामिल हुए है. यहां उनकी मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से भी हुई.

हॉल में प्रवेश करते ही राष्ट्रपति बाइडन PM मोदी से मिलने के लिए उन तक जा पहुंचे. इसके बाद बाइडन ने PM मोदी को गले लगा लिया. PM मोदी ने भी उनका अभिवादन किया. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ बाते भी हुई. राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी का गले लगने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इसके बाद प्रधानमंत्री ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी मिले. दोनों नेता गले लग कर मिले.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!