भोजपुर में बीच सड़क बदमाशों ने मुखिया पति को गोली मारी, कोई बचाने नहीं आया, Video

Bhojpur (1) (1)
The Hindi Post

बिहार के भोजपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को भरे बाजार में गोलियों से भून डाला. वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश भाग निकले. इस हत्याकांड से मौके पर सनसनी फैल गई. यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है. अब इसके आधार पर पुलिस बदमाशों को पकड़ने की कोशिश करेगी.

मृतक के बेटे ने पूर्व मुखिया पति पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है. परिजन और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया.

दरअसल, रविवार सुबह आरा के बड़हरा प्रखंड की पश्चिमी गुंडी पंचायत की मुखिया अमरावती देवी के पति महेंद्र यादव की सरैया बाजार में दो बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. महेंद्र पंचायत क्षेत्र में कुछ काम से आए हुए थे. वो बाइक से घर लौट रहे थे. दो बदमाश पहले से ही तैयार थे. जैसे ही महेंद्र यादव बाजार पहुंचे बदमाशों ने हमला कर दिया.

जो CCTV फुटेज सामने आई है उसमें बदमाशों को करीब से गोली मारते हुए देखा जा सकता है. आसपास मौजूद दर्जनों लोग हत्याकांड को देखते है लेकिन कोई महेंद्र यादव को बचाने की कोशिश नहीं करता. दोनों बदमाश मौके का फायदा उठाकर वहां से निकल भागते है.

महेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो जाती है.

मृतक महेंद्र के बेटे अंकु कुमार ने चुनावी रंजिश में पिता की हत्या की बात कही है. अंकु ने पूर्व मुखिया के पति पर पिता की हत्या जा आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भिजवाया गया है.

इस हत्याकांड ने यूपी के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड की याद ताजा कर दी. उमेश पाल की अतीक अहमद के गुर्गो ने गोली मारकर मौत के घात उतार दिया था. यह घटना 24 फरवरी को हुई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!