पूर्व मुख्यमंत्री और 6 बार के विधायक चुनाव हारे

Jagdish Shettar (1)
The Hindi Post

बेंगलुरु | कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार चुनाव नहीं जीत सके है. भाजपा के महेश तेंगिंकाई ने शेट्टार को हुबली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा सीट पर बड़े अंतर से हराया है. हालांकि, दोनों नेताओं को संयुक्त रूप से 97 प्रतिशत वोट मिले है.

हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से छह बार के विधायक शेट्टार ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सीट से वंचित किए जाने के बाद भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थी. यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है.

शेट्टार को 60,355 वोट (37.89 प्रतिशत) मिले है, जबकि भाजपा के तेंगिंकाई को 94,408 वोट (59.27 प्रतिशत) मिले है. संयुक्त रूप से दोनों नेताओं को विधानसभा सीट पर 97.16 प्रतिशत वोट मिले है.

जेडी-एस उम्मीदवार को केवल 513 वोट (0.32 प्रतिशत) मिले. इस बीच, 1,251 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना, जो विधानसभा में हुए कुल मतों का 0.78 प्रतिशत है.

हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट के लिए कुल 16 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. 2018 के विधानसभा चुनाव में शेट्टार ने इसी निर्वाचन क्षेत्र से 21,306 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी.

कर्नाटक में 10 मई को 224 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था और नतीजे 13 मई को घोषित किए गए. दक्षिणी राज्य की 224 सीटों में से कांग्रेस ने 135 सीटें जीती हैं, जबकि राज्य में भाजपा ने 66, जद-एस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!