सुप्रीम कोर्ट पहुंचे फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के निर्माता, कोर्ट याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत

Supreme Court

File Photo | IANS

The Hindi Post

फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर विवाद बढ़ता जा रहा है. कई लोग इस फिल्म के पक्ष में हैं तो वहीं कई विपक्ष में.

जहां मध्य प्रदेश में इसे टैक्स-फ्री कर दिया गया है तो वही उत्तर प्रदेश में इसे टैक्स-फ्री किया जाएगा. UP में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को की थी.

दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘द केरला स्टोरी’ पर बैन लगा दिया है.

इस सब खींचतान के बीच, ‘द केरला स्टोरी’ के निर्माताओं ने राज्य में फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को चुनौती दे दी है. फिल्म के मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार (May 12) को इस मामले की सुनवाई के लिए राजी हो गया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!