पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर लगाया प्रतिबंध

The Kerala Story (1)
The Hindi Post

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को बैन कर दिया है. अब यह फिल्म राज्य में नहीं दिखाई जाएगी. उन्होंने ‘द केरल स्टोरी’ की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की घोषणा की है.

उन्होंने मुख्य सचिव एचके द्विवेदी को प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा.

मुख्यमंत्री ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से कहा, “फिल्म के कुछ दृश्य पश्चिम बंगाल में शांति और सद्भाव को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए, हमने राज्य में हर जगह इसकी स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. यह निर्णय शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए लिया गया है.”

प्रतिबंध की घोषणा करते हुए, उन्होंने केरल में वामपंथी सरकार पर भी ऐसा ही कदम नहीं उठाने के लिए कटाक्ष किया. बनर्जी ने कहा, “मैं माकपा का समर्थन नहीं करती. मैं लोगों के बारे में बोलना चाहती हूं. माकपा का भाजपा के साथ गुप्त समझौता है. केवल फिल्म की आलोचना करने के बजाय केरल सरकार को भी ऐसा ही कदम (फिल्म पर रोक) उठाना चाहिए था.

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ राजनीतिक दल आग से खेल रहे हैं. उन्होंने कहा- वह लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं. इसीलिए ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सिर्फ एक समुदाय विशेष के लोगों को बदनाम करने के लिए बनाया गया था. और अब हमारे पास ‘द केरल स्टोरी’ है, जो असत्य कहानी है.

बनर्जी ने यह भी कहा कि उनके पास जानकारी है कि अगली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के आने की योजना है. मुख्यमंत्री ने कहा, अब वह पश्चिम बंगाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!