अमृतसर में दो दिन में दूसरा धमाका, पुलिस जांच में जुटी

Blast In Amritsar
The Hindi Post

पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर सोमवार सुबह दूसरा विस्फोट हुआ. यह धमाका आज सुबह 6:30 बजे हुआ. शनिवार देर रात को भी इसी क्षेत्र में एक धमाका हुआ था. इसके बाद पुलिस ने छानबीन की थी. पुलिस ने कहा था कि एक रेस्टोरेंट की चिमनी में ब्लास्ट हुआ था.

सोमवार सुबह हुए इस संदिग्ध बम विस्फोट के बाद बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की.

मेहताब सिंह, ADCP, अमृतसर ने एएनआई को बताया, “हम जांच कर रहे है. यहां स्थिति सामान्य है. एंटी-सेबोटाज, बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की टीमें यहां हैं. एक व्यक्ति को पैर में मामूली चोट आई है.” पुलिस इस ब्लास्ट की घटना में हर एंगल से जांच कर रही है.

शनिवार रात को हुए ब्लास्ट का CCTV फुटेज भी सामने आया था. इस ब्लास्ट में कई लोग घायल हो गए थे. धमाके की तीव्रता इतनी तेज थी कि कुछ घरों की खिड़किया भी टूट गई थी.

और जानकारी मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!