राजस्थान के हनुमानगढ़ में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, तीन की मौत
प्रतीकात्मक फोटो (फोटो: आईएएनएस)
राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां भारतीय वायुसेना का MiG-21 विमान क्रैश हो गया. इस विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी.
विमान का मलबा रिहायशी इलाके में गिरा. इसकी चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई. हालांकि, पायलट सुरक्षित है.
एयरफोर्स ने बयान जारी कर कहा कि वायुसेना के MiG-21 ने आज सुबह नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी. तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट खुद को सुरक्षित निकालने में सफल रहा. घटना के कारणों को जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए है.
The accident has unfortunately led to the loss of three lives on ground.
The IAF regrets this loss and offers its deepest condolences to the bereaved families.https://t.co/2qcCldHSgU— Indian Air Force (@IAF_MCC) May 8, 2023
#UPDATE | Rajasthan: Two civilian women died and a man was injured after the plane crashed on their house in Bahlolnagar in Hanumangarh district. Rescue operation underway: Police
— ANI (@ANI) May 8, 2023
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
