दो राज्यों में पड़ने वाले रेलवे स्टेशन की फुटेज रेल मंत्रालय ने शेयर की
रेल मंत्रालय ने दो राज्यों में पड़ने वाले भवानी मंडी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो शेयर किया है.
यह स्टेशन मध्य प्रदेश और राजस्थान में पड़ता है.
भवानी मंडी रेलवे स्टेशन दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर स्थित है और यह एक अनूठा स्टेशन है क्योंकि यह दो राज्यों में पड़ता है. मंत्रालय ने कहा कि यह स्टेशन अनूठा इसलिए है क्योंकि अंतरराज्यीय सीमा इस स्टेशन से होकर गुजरती है.
Did You Know?
Showcasing distinctiveness, Bhawani Mandi Railway Station falls in two states, Madhya Pradesh and Rajasthan. pic.twitter.com/xF5oOvxHlf
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) May 7, 2023
इस स्टेशन का वीडियो शेयर करते हुए रेलवे मंत्रालय ने लिखा, “राज्यों द्वारा विभाजित, स्टेशन द्वारा एकजुट.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
