स्वर्ण मंदिर के पास जोरदार धमाका, कई श्रद्धालु घायल, पुलिस जांच में जुटी
चंडीगढ़ | अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर स्थित एक रेस्तरां में विस्फोट हो गया. इस घटना में कई लोग घायल हो गए. हालांकि पुलिस का कहना है कि यह आतंकी हमला नहीं बल्कि एक हादसा था.
जानकारी के अनुसार, दरबार साहिब के पास व्यस्त हेरिटेज स्ट्रीट पर शनिवार रात धमाका होने से दहशत फैल गई. मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को लगा कि यह एक आतंकी विस्फोट है.
पुलिस अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है.
एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि विस्फोट संभवत: एक रेस्तरां की चिमनी में हुआ था.
CCTV footage of the minor blast took place at #HeritageStreet near #GoldenTemple in #Amritsar. As per cops it appears to be blast at a chimney of a restaurant. #amritsarblast #Punjab pic.twitter.com/JREAAIuYOx
— Raj (@Raj__chautala) May 7, 2023
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मेहताब सिंह ने कहा कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम जांच कर रही है. आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए पर अच्छी बात यह रही कि इमारतों को कोई नुकसान नहीं हुआ.
आईएएनएस
