नाले में तैरते मिले “नोटों के बंडल”, लोग लगे बटोरने, VIDEO हुआ वायरल
पटना | अगर नोटों के कई बंडल किसी नाले में बहते हुए दिखे तो आप क्या करेंगे? हो सकता है कि आपके मन में विचार आए कि इन नोटों को हासिल किया जाना चाहिए. ऐसा ही कुछ हुआ शनिवार को बिहार के रोहतास जिले में जहां मुरादाबाद गांव के लोग एक नाले में उतर गए और नोट ‘निकलने’ लगे.
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें कई लोगों को नाले में उतारते हुए देखा गया. लोगों को नाले से “2,000 रुपये, 500 रुपये, 100 रुपये और 10 रुपये के नोटों” को इकट्ठा करते देखा जा सकता है.
स्थानीय ग्रामीणों ने दावा किया कि सुबह के समय उन्होंने नाले के अंदर करेंसी नोटों से भरे बैग देखे थे. इसके बाद काफी संख्या में लोग नाले में कूद पड़े और नोटों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया. मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई. नाले से बाहर आ रहे लोगों ने दावा किया कि नोट असली हैं. जिला प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि क्या नोट असली हैं और नाले में किसने फेंके.
नहर से मिल रहे 500, 200, 100, 10 रुपए के नोटों के बंडल, नोट लूटने की लगी भीड़, सासाराम/ रोहतास। अक्सर लोग कहते हैं कि पेड़ों पर नोट नहीं फड़ते हैं, लेकिन रोहतास जिले में पेड़ पर तो नहीं परंतु नहर में नोट की गड्डियां बह रही है। @bihar_police@NitishKumar #Sasaram #rohtas pic.twitter.com/FfDP5rCos8
— Manish Mishra Journalist (@manishmishrabst) May 7, 2023
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष रिजवान अहमद ने बताया कि नोट मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी पर वहां कुछ नहीं मिला. लोग नहर में नोट मिलने की बात कह रहे हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
