उत्तर प्रदेश: दिल दहला देने वाली घटना, जेल से छूटकर आए बेटे की सोते समय पिता ने की गोली मारकर हत्या

Crime Depositphotos_24534333_S (1)

सांकेतिक फोटो: (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

ग्रेटर नोएडा | ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक पिता ने ताबड़तोड़ 4 गोलियां मारकर अपने ही बेटे की हत्या कर दी. बेटा कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया था. आरोपी पिता का साथ उसके भाई ने भी दिया. मृतक कुछ दिनों पूर्व ही हत्या के एक मामले में जेल से छूट कर आया था. बेटे पर हत्या का आरोप लगने के बाद से पिता नाराज चल रहे थे.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्यों ने पुलिस को तीन अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर गोली मारने की जानकारी दी गई थी. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि घटना को मृतक के पिता और उसके भाई ने ही अंजाम दिया है. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है. अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने मृतक को चार गोलियां मारी.

पुलिस ने बताया है कि थाना बादलपुर में मृतक के मामा ने सूचना दी कि 7 मई को उनका भांजा घर के आंगन में सो रहा था. मृतक ने मां ने कहा, “सुबह 5 बजे जब मेरा भांजा सो रहा था तब तीन अज्ञात लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी”. पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है. शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस द्वारा CCTV फुटेज देखने पर पता चला कि घटना को मृतक के पिता व भाई ने ही अंजाम दिया है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गयी है. हत्या आरोपियों की तलाश की जा रही है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!