गैंगस्टर अनिल दुजाना पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Anil Dujana

गैंगस्टर अनिल दुजाना (फाइल फोटो | सोशल मीडिया)

The Hindi Post

नोएडा | कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को यूपी एसटीएफ ने मेरठ में ढेर कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेरठ में यूपी एसटीएफ और अनिल दुजाना के बीच सीधी मुठभेड़ हुई. इसमें अनिल दुजाना ढेर हो गया.

अनिल दुजाना गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आतंक का पर्याय माना जाता था.

अनिल दुजाना उत्तर प्रदेश के टॉप बदमाशों की लिस्ट में शामिल था और कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था.

जेल से रिहा होते ही इसने अपने केसेस में गवाहों को और व्यापारियों को डराना धमकाना शुरू कर दिया था. जानकारी मिली थी कि जेल से रिहा होते ही उसने गौतमबुद्ध नगर में अपने खिलाफ गवाही दे रहे लोगों को धमकियां दी थी.

अनिल दुजाना गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाना इलाके के दुजाना गांव का रहने वाला था. अनिल अपराध की दुनिया में करीब 3 दशक से सक्रिय था. दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा और आसपास के जिलों में उस पर 50 से ज्यादा मामले दर्ज थे. उस पर 18 मर्डर के मामले दर्ज थे. वह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग भी करता था.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!