AR Rahman के म्यूजिक कॉन्सर्ट को पुलिस ने बीच में रोका, खफा हुए फैंस
पुणे | ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे. मौके पर मौजूद दर्शक झूम रहे थे. इस दौरान वहां पर पुलिस आ गई और उन्होंने रहमान को परफॉर्म करने से रोक दिया. इससे हजारों दर्शक और फैंस निराश हो उठे. उन्हें समझ ही नहीं आया कि ऐसा क्यों हुआ.
अब आपको बताते है कि यह सब हुआ कहा पर. तो दरअसल, यह बात है पुणे की. पुणे में रविवार रात को एआर रहमान परफॉर्म कर रहे थे जब उनको अपनी प्रस्तुति को बीच में रोकना पड़ा.
यह कॉन्सर्ट राजबहादुर मिल्स के पास एक विशाल ओपन-एयर ग्राउंड पर आयोजित किया गया था. हजारों की संख्या में रहमान के फैंस यहां इक्कठा थे. सभी झूम रहे थे.
This is totally unacceptable! 👎#DisRespectOfARRahman #ARR #ARRahmanconcert pic.twitter.com/n7JkXwEEIM
— MrMadMeta (@MrMadMeta) May 2, 2023
ठीक रात 10 बजे एक पुलिस अधिकारी रहमान के मंच पर पहुंच गए और उन्होंने शो को रोकने के लिए कहा. दरअसल, जिस समय तक कॉन्सर्ट चलना चाहिए था उससे अधिक समय हो गया था. इसलिए पुणे पुलिस चाहती थी कि कॉन्सर्ट को खत्म कर दिया जाए.
Here is a video of the philistine cop from Pune walking arrogantly on stage and stopping the #ARRahmanconcert midway, while he was performing Chaiyya Chaiyya. Wondering what excites this drunk-on-power cop other than such shows of his power. Not good music, surely. pic.twitter.com/YQ2r9uFsi4
— S.R.Praveen (@myopiclenses) May 1, 2023
जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची, रहमान अपना सुपरहिट गाना – “चल छैया छैया…” गा रहे थे. पर रहमान तुरंत ही मान गए और उन्होंने अपनी परफॉरमेंस को बीच में ही रोक दिया.
मौके पर मौजूद फैंस अपनी नाराजगी नहीं छुपा सके पर एक सच यह था कि म्यूजिक कॉन्सर्ट समाप्त हो गया था.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
