अतीक के ऑफिस में मिले खून के धब्बे किसके थे? गिरफ्तार शख्स ने उगला सच

Ateek Ahmed ke office me mila khoon (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

प्रयागराज | अतीक अहमद का चकिया (प्रयागराज) में एक आलीशान ऑफिस हुआ करता था. इस ऑफिस को ध्वस्त कर दिया गया था. इसी ऑफिस में कुछ दिन पहले खून के धब्बे मिले थे. इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि ये खून किसी जानवर का नहीं इंसान का है.

अब पुलिस को यह पता चला है कि इस ऑफिस में जो खून के छींटे मिले थे वो एक चोर के है. आंशिक रूप से ध्वस्त इमारत में लोहा चोरी करने के लिए चोर घुसा था. पुलिस ने आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है. शाहरुख ने पुलिस को बताया कि मलबे से लोहा निकालते समय उसे चोट लग गई थी.

डीसीपी दीपक भूकर के मुताबिक, शाहरुख अपने एक साथी के साथ लोहा चोरी करने के इरादे से अतीक के ऑफिस में घुसा था, लेकिन वो घायल हो गया था और उसका खून बहने लगा था.

शाहरुख ने पुलिस को बताया कि उसका साथी ऑफिस के बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था.

खून निकलने पर वह ऊपर की तरफ भागा और उसे जो भी कपड़े मिले उससे उसने खून को साफ किया था.
इसके बाद वह पास की एक दुकान पर गया था और खून साफ करने के लिए पानी की बोतल खरीदना चाहता था पर उसके पास पैसे नहीं थे.

पुलिस के मुताबिक, शाहरुख के बयानों की पुष्टि करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने यह भी कहा कि वह नशे का आदी है और उसके अन्य साथी की तलाश की जा रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!