पटना की जामा मस्जिद के बाहर ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे लगे, देखे VIDEO

Patna Ateek Ahmed Amar Rahe (1)
The Hindi Post

15 अप्रैल की रात करीब साढ़े 10 बजे, गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी. उसकी हत्या के बाद, पुलिस जांच में जुटी हुई हैं. यह जानने की कोशिश हो रही हैं कि अतीक और अशरफ को तीनों शूटरों ने गोली क्यों मारी थी. पुलिस यह भी जानना चाह रही है कि क्यों इन तीनों हमलावरों के पीछे भी कोई हैं.

इस सब के बीच, अब एक वीडियो सामने आया हैं जिसमें कुछ लोग ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे लगा रहे हैं. यह वाकया हैं पटना का. पटना जंक्शन के पास स्थित जामा मस्जिद के बाहर लोग इक्कठा हो गए और उन्होंने अतीक के समर्थन में नारे लगाए.  नारेबाजी करने वालों ने मोदी और योगी सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की. प्रदर्शन करने वालों ने अतीक को शहीद कहा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!