तपती दोपहर में गर्म सड़क पर नंगे पैर कुर्सी की मदद से पेंशन लेने बैंक पहुंची बुजुर्ग महिला, वीडियो आया सामने
नई दिल्ली | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की खिंचाई करते हुए उसे मानवीय रूप से कार्य करने के लिए कहा. दरअसल वित्त मंत्री ने एक बूढ़ी ग्रामीण महिला के वायरल वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए यह बात कही.
वीडियो में बूढ़ी महिला निकटतम शाखा से अपनी पेंशन लेने के लिए एक टूटी हुई कुर्सी के सहारे चिलचिलाती गर्मी में नंगे पैर चल रही थी. वीडियो में दिख रही महिला की पहचान सूर्या हरिजन के रूप में हुई है. वह ओडिशा के नबरंगपुर जिले की रहने वाली हैं. वह अपने छोटे बेटे के साथ रहती है. उनका बेटा दूसरे लोगों के मवेशियों को चराता है. उनका बड़ा बेटा दूसरे राज्य में प्रवासी मजदूर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार एक झोपड़ी में रहता है और उसके पास जमीन भी नहीं है.
Able bodied estranged wives are enjoying unaccounted maintenance frm courts but octogenarian like Surya Harijan in Odisha’s Jharigaon has to walk for miles barefoot with the support of a broken chair to reach a bank to collect her pension.
What a Shame!pic.twitter.com/MUZF1JpBC7— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) April 21, 2023
सीतारमण ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, “भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंधक ने इस मामले में जवाब दिया है, लेकिन फिर भी वह वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) और एसबीआई से ऐसे मामलों में त्वरित संज्ञान लेने और मानवीय रूप से कार्य करने की उम्मीद करती हैं. क्या उस क्षेत्र में बैंक मित्र नहीं हैं?”
यह घटना 17 अप्रैल की है.
एसबीआई ने सीतारमण के ट्वीट का जवाब दिया और कहा कि महिला पेंशन अगले महीने से उनके घर पहुंचेगी. यह भी कहा गया है कि उन्हें व्हील चेयर भी दी जाएगी.
आईएएनएस
