अजब-गजब: चोर आए, मोबाइल टावर खोला, पिक-अप वैन पर लाद कर ले गए
पटना | बिहार से चोरी का एक अजीबोगरीब मामले सामने आया. यहां चोरो ने एक मोबाइल टावर ही चोरी कर लिया. यह मामला हैं बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
शहर के सदर थाना क्षेत्र के श्रमजीवी नगर इलाके में रहने वाली मनीषा कुमारी के मकान में जीटीएएल कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ था.
जब कंपनी के अधिकारी मनीषा कुमारी के घर निरीक्षण करने पहुंचे तो मोबाइल फोन का टावर गायब मिला. एक जनरेटर सेट र स्टेबलाइजर भी अपनी जगह से गायब थे.
इस मामले में GTAL कंपनी के अधिकारी – शाहनवाज अनवर ने जिले के सदर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करायी है.
पूछताछ में मनीषा कुमारी ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले कुछ लोग उसके घर आए थे और उन्होंने उससे कहा था कि वो GTAL कंपनी से हैं. मनीषा ने बताया कि उन लोगों ने उससे कहा था कि मोबाइल टावर काम नहीं कर रहा है और इसलिए वे लोग इसे हटा हटाने जा रहे हैं.
इसके बाद उन्होंने मोबाइल टावर तो खोल डाला था और एक पिक-अप वैन पर लाद कर अपने साथ ले गए. मोबाइल टावर के उपकरणों की कीमत 4.5 लाख रुपये आंकी गई हैं.
पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं.
यह दूसरा मौका है जब बिहार में मोबाइल टावर चोरी हुआ है. इससे पहले पटना के सब्जी बाग इलाके से भी इसी तरह एक मोबाइल टावर चोरी हो गया था.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
