अतीक अहमद को साबरमती जेल से लाया जा रहा है UP, बाहर आते ही बोला ये लोग मुझे मारना चाहते हैं

Ateek Ahmed

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

माफिया डॉन अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से UP लाया जा रहा हैं. बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतीक को प्रयागराज लाया जा रहा हैं जहां उससे उमेश पाल हत्याकांड को लेकर सवाल-जवाब किया जाएगा.

उमेश पाल की इसी साल फरवरी में प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी. उमेश की सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे. इस हत्याकांड में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को आरोपी बनाया गया है.

1275 किलोमीटर की यात्रा करके अतीक कल यानि 12 अप्रैल को प्रयागराज पहुंचेगा. पुलिस उसको साबरमती जेल से लाने के लिए वारंट लेकर वहां पहुंची थी. कागजी कार्यवाही के बाद अतीक को लेकर पुलिस रवाना हो गई.

जेल से बाहर आते ही अतीक को फिर से एनकाउंटर का डर सताने लगा. उसने मीडियावालों से कहा कि ये लोग मुझे मारना चाहते है, इनकी नीयत ठीक नहीं हैं.

गौरतलब हैं कि पिछले महीने ही अतीक को उमेश पाल के अपहरण में मामले में प्रयागराज की MP – MLA कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. यह 17 साल पुराना मामला हैं और इसका पहली बार हुआ हैं कि अतीक को किसी मामले में सजा हुई हैं. अतीक के खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!