कानपुर जू में आरिफ को देखकर ‘खुश’ हुआ सारस… बाड़े में ही उड़ने लगा

Sarus crane-g7165f5b4f_640 (1)

Image by Bishnu Sarangi from Pixabay (सांकेतिक तस्वीर)

The Hindi Post

आपको यूपी के अमेठी के रहने वाले आरिफ और सारस की दोस्ती का किस्सा तो पता ही होगा. आपको दोनों के अलग होने का वाकया भी मालूम होगा. आरिफ और सारस की इस दोस्ती में मंगलवार को एक नया अध्याय जुड़ गया.

हुआ यूं कि आरिफ मंगलवार को कानपुर के चिड़ियाघर पहुंचे. सारस को यही रखा गया है. जैसे ही आरिफ सारस के बाड़े के करीब पहुंचे वह खुशी से चहकने लगा. उसने अपने पंख खोल लिए. उसकी खुशी देखते ही बन रही थी. ऐसा लगा जैसे कि सारस आरिफ का ही इंतजार कर रहा था.

आरिफ को सारस से तभी मिलवाया गया जब उसका क्वारंटाइन पीरियड (अलग करके रखना) पूरा हो गया. इस दौरान, कानपुर जू के अधिकारी मौजूद रहे.

आरिफ का सारस से मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड हो गया हैं. वीडियो में देखता जा सकता कि सारस आरिफ के आने के बाद बाड़े के अंदर ही उड़ने लगा. ऐसा लगा मानो कि वो बहुत खुश हो.

वीडियो –

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!