कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कोर्ट से क्यों मांगी माफी?

Vivek Agnihotri (1) (1)

फाइल फोटो

The Hindi Post

फिल्म कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष पेश हुए. कोर्ट ने उन्हें 10 अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया था. कोर्ट के सामने पहुंचते ही उन्होंने माफी मांग ली.

दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने ओडिशा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एस. मुरलीधर के खिलाफ एक ट्वीट किया था. कोर्ट ने इसका स्वतः संज्ञान लिया था. इसके बाद विवेक के खिलाफ अवमानना का मामला दर्ज किया गया था.

विवेक ने आज कोर्ट के सामने पेश होकर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर खेद जताया और माफी मांग ली. इसके बाद हाई कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया. कोर्ट ने अग्निहोत्री के खिलाफ जारी कारण बताओ नोटिस भी वापस ले लिया.

इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें भविष्य में सावधानी बरतने को कहा.

क्या है मामला?

विवेक अग्निहोत्री ने जस्टिस मुरलीधर के खिलाफ एक ट्वीट किया था. उस ट्वीट के अनुसार, अग्निहोत्री ने न्यायमूर्ति मुरलीधर के खिलाफ पूर्वाग्रह का आरोप लगाया था.

नतीजतन, निर्देशक (अग्निहोत्री) के खिलाफ अदालती अवमानना की कार्रवाई शुरू की गई थी. अग्निहोत्री का ट्वीट भीमा कोरेगांव मामले में एक अभियुक्त – गौतम नवलखा को राहत देने वाले न्यायाधीश एस मुरलीधर के संबंध में थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!