आकांक्षा दुबे मौत मामला: गायक/अभिनेता समर सिंह को 14 दिन के लिए भेजा गया जेल

Akanksha Dubey and Samar Singh Collage (1) (1)

Photo Source: Instagram

The Hindi Post

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए गायक समर सिंह को शनिवार शाम को कोर्ट में पेश किया गया. वाराणसी की एक अदालत ने समर सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

कोर्ट में पेशी के दौरान, समर अपना सिर झुकाए रहा. कोर्ट के बाहर भारी भीड़ जमा थी. इसके बाद, पुलिस समर को लेकर जेल के लिए रवाना हो गई.

समर सिंह पर आकांक्षा दुबे को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप है. आकांक्षा के परिवार ने समर सिंह को उनकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है.

समर सिंह को गुरुवार देर रात को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था. वो यहां के राजनगर एक्सटेंशन के चार्ल्स क्रिस्टल सोसाइटी स्थित एक फ्लैट में छिपा हुआ था.

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे द्वारा कथित तौर पर सुसाइड कर लेने के बाद से ही समर सिंह फरार था. पुलिस उसको ढूंढ रही थी. आकांक्षा वाराणसी के होटल में मृत मिली थी. उन्होंने कथित तौर पर फांसी लगा ली थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!