हनुमान जयंती से पहले गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी की गाइडलाइन
पिछले हफ्ते देश के कई हिस्सों में रामनवमी के मौके पर हिंसा भड़क गई थी. इसको देखते हुए गृह मंत्रालय ने बुधवार को राज्यों के लिए एक एडवाइजरी जारी की.
6 अप्रैल यानि गुरुवार को हनुमान जयंती का पर्व पुरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा. इसी कारण से गृह मंत्रालय सतर्क हैं. साथ ही उसने राज्यों को कानून व्यवस्था बनाए रखने का परामर्श जारी किया हैं.
गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि सरकारों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी जाती हैं. एडवाइजरी में उन सभी फैक्टर्स पर नजर रखने को कहा गया हैं जिनसे सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता हैं.
पश्चिम बंगाल और बिहार में हिंसा ने गंभीर रूप ले लिया था. गृह मंत्रालय ने इन दोनों राज्यों से रिपोर्ट मांगी हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
