लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ CSK के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने मारा जोरदार छक्का, गेंद कार पर गिरी, पड़ा डेंट

Dent On Car (1)

Image: Twitter@Sports_Himanshu

The Hindi Post

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के मैच के दौरान बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्य) ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया.

छक्का कितनी ताकत से मारा गया था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि गेंद स्टेडियम में खड़ी कार से जा टकराई. इससे कार में डेंट पड़ गया. कार में इस डेंट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

रुतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के गेंदबाज कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर छक्का लगाया था.

गायकवाड़ ने इस मैच में 31 गेंदों पर 57 रन बनाए.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!