BJP विधायक पर विधानसभा में अश्लील वीडियो देखने का आरोप, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Tripura BJP MLA watches obscene video on mobile phone in Assembly

Photo: IANS

The Hindi Post

त्रिपुरा के बीजेपी विधायक जादव लाल नाथ, राज्य विधानसभा सत्र के दौरान कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन पर पोर्न देखते हुए कैमरे में कैद हो गए. भाजपा त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी जल्द ही उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगेगी.

विधानसभा सत्र के दौरान नाथ का पोर्न क्लिप देखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उनकी तीखी आलोचना हो रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.

कथित वायरल वीडियो के मुताबिक विधायक अपने मोबाइल फोन पर अश्लील कंटेंट देख रहे थे. नवगठित त्रिपुरा विधानसभा का पहला तीन दिवसीय सत्र 24 मार्च और 27-28 मार्च को आयोजित किया गया था.

भाजपा विधायक की आलोचना करते हुए, विपक्ष के नेता अनिमेष देबबर्मा ने विधायक जादव लाल नाथ के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की हैं.

जब आईएएनएस ने संपर्क किया तो भाजपा विधायक नाथ ने आरोपों से इनकार किया. 16 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए नाथ ने कहा, “मैं विधानसभा अध्यक्ष (विश्वबंधु सेन) और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (राजीब भट्टाचार्य) से बात करूंगा और फिर अपना अगला कदम उठाऊंगा.”

55 वर्षीय नाथ भाजपा की त्रिपुरा राज्य इकाई के सचिव भी हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!