ट्रेन में महिला यात्री के सिर पर नशे में धुत TTE ने किया पेशाब, हुआ गिरफ्तार

Drunk TTE urinates on passenger in Akal Takht Train (1)
The Hindi Post

फ्लाइट के बाद यात्री पर ट्रेन में पेशाब करने का मामला सामने आया है. इस बार एक महिला यात्री पर TTE (टीटीई) ने ट्रेन में कथित तौर पर पेशाब कर दिया. इस TTE को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है.

यह शर्मनाक वाकया घटा है अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन में. यह ट्रेन अमृतसर से कोलकाता जा रही थी. पेशाब कांड लखनऊ में हुआ.

ANI ने GRP अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट किया कि TTE नशे में था.

नशे की हालत में उसने महिला यात्री के सिर पर पेशाब कर दिया. महिला अपने पति के साथ इस ट्रेन के A1 कोच में यात्रा कर रही थी. महिला और उनके पति अमृतसर के रहने वाले है.

समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह घटना रविवार आधी-रात को अकाल तख्त एक्सप्रेस में घटी. पति-पत्नी इसी ट्रेन में सफर कर रहे थे. आरोपी TTE का नाम मुन्ना कुमार है. महिला के शोर मचाने पर उसके पति व वहां मौजूद दूसरे यात्रियों ने TTE को पकड़ लिया. इसके बाद उसे लखनऊ GRP को सौंप दिया गया. TTE को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इससे पहले एयर इंडिया की अमेरिका से नई दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में नशे में धुत एक आदमी ने बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था. हालाँकि, ट्रेन में घटी यह इस तरह की पहली घटना है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!