उमेश पाल हत्याकांड के 5 आरोपियों पर दोगुना किया गया इनाम

Umesh Pal murder case CCTV (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश सरकार ने उमेश पाल हत्याकांड के पांच आरोपियों पर इनाम की राशि ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख कर दी है.

आरोपियों की पहचान असद अहमद, अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर के रूप में हुई है. असद पूर्व सांसद अतीक अहमद का बेटा है. सभी प्रयागराज के रहने वाले है. पांचो आरोपी फरार है और पुलिस को इन सभी की तलाश है.

24 फरवरी को प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसराय के पास इन संदिग्धों ने उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!