2 करोड़ कीमत की कार में लगी आग, धू-धू कर जली
मुंबई में रविवार को एक बड़ी घटना हो गई. यहां एक कार्यक्रम के दौरान लग्जरी कार में आग लग गई. काले रंग की निसान जीटीआर (Nissan GTR) कार में आग लगने की घटना बांद्रा बैंडस्टैंड के पास आयोजित एक कार्यक्रम में हुई.
बताया जा रहा है कि यह गाड़ी लगभग दो करोड़ की कीमत की है. इस कार ने रेड बुल एफ1 शो-रन (Red Bull F1 Showrun) कार्यक्रम में शिरकत की थी.
गाड़ी में आग लगे होने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, कार में लगी आग को जल्दी ही बुझा लिया गया. किसी प्रकार की जन हानि की सूचना नहीं है. हालाँकि, कार को जरूर नुकसान हुआ है.
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
The driver was quick to take action and the restaurants nearby provided the fire extinguishers. pic.twitter.com/Twf7QXBiQL
— sagar (@sagarchangwani) March 12, 2023
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
