चलती कार के दरवाजे पर बैठ कर लड़कियों ने किया स्टंट, पुलिस ने किया 23,500 रुपये का चालान
Image: IANS
नोएडा | होली के पावन अवसर पर भी हुड़दंगी बाज नहीं आए. खुद की जान तो खतरे में डाली ही साथ ही आसपास चल रहे ट्रैफिक और लोगों को भी खतरे की जद में ले आए. चलती गाड़ी में रील (वीडियो) बनाना, कार के दरवाजे से बाहर लटक कर बैठना जैसे कई मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में पुलिस चालान काटती है ताकि सबक सिखाया जा सके.
अब एक नया वीडियो सामने आया है. इसमें कुछ लड़कियों को कार से बाहर लटक कर रील बनाते हुए देख गया. जब यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने इसका संज्ञान लिया. इसके बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने उनका 23500 का चलाना काटा. पुलिस के मुताबिक, आगे और भी वैधानिक करवाई की जाएगी.
होली के अवसर पर दिल्ली के रजिस्ट्रेशन नंबर की एक कार नोएडा के सेक्टर 15ए के पास देखी गई. इस गाड़ी के पीछे के दरवाजों पर दोनो तरफ लड़कियां बाहर लटकर बैठी थी. किसी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर उसे डाल दिया. इसके बाद गौतमबुद्ध नगर के ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने इस वीडियो का संज्ञान लिया और 23500 रुपये का चालान कर दिया.
आईएएनएस
