अजीबोगरीब मामला: चप्पल रखने को लेकर पहले बहस फिर मारपीट, एक शख्स की गई जान
प्रतीकात्मक इमेज (हिंदी पोस्ट)
महाराष्ट्र के ठाणे से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक दंपति ने अपने पड़ोसी को मौत के घाट उतार दिया. इस हत्या का कारण बनी एक जोड़ी चप्पल.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 54 वर्षीय शख्स ने अपने पड़ोसी के घर के बाहर चप्पल उतार कर छोड़ दी थी. इस बात को लेकर इस शख्स और उसके पड़ोसियों के बीच बहस हो गई. बाद में बहस मारपीट में बदल गई.
एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि बहस ने व्यापक रूप ले लिया था. उन्होंने कहा कि यह घटना शनिवार को हुई थी.
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पति फरार चल रहा है. दोनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.
एक अधिकारी ने कहा कि नयानगर पुलिस ने दंपति के खिलाफ हत्या और मारपीट का मामला दर्ज किया है
और साथ ही , महिला के पति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
