प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटरों के बारे में जानकारी देने वाले को यूपी पुलिस देगी लाखों रूपए का इनाम

Umesh Pal murder case CCTV (1)
The Hindi Post

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड से प्रदेश में हड़कंप है. यूपी पुलिस उन शूटरों को गिरफ्तार करने की फिराक में है जिन्होंने उमेश पाल को सरेराह गोलियों से भून डाला था. फिलहाल, सभी शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है पर उम्मीद है जल्द ही सब पकड़ लिए जाएंगे.

इस बीच खबर है कि यूपी पुलिस उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के बारे में सूचना देने वालों को इनाम देगी. यूपी पुलिस ने ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी.

यूपी पुलिस ने कहा, “यूपी के डीजीपी द्वारा प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को घटित आपराधिक घटना में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने या उनकी गिरफ्तारी के बारे में सूचना देने पर प्रति अभियुक्त 2,50,000/- रुपए पुरस्कार की घोषणा की गई है. यूपी पुलिस की कई टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयासरत हैं.”

इस मामले में जिन अभियुक्तों की पुलिस को तलाश है, उनमें अरमान पुत्र शमीम, असद पुत्र अतीक अहमद, गुलाम पुत्र मकसूदन, गुड्डू मुस्लिम पुत्र शफीक और साबिर पुत्र नसीम शामिल हैं.

उमेश पाल पर शुक्रवार की शाम (24 फरवरी 2023) करीब सवा चार बजे हमला हुआ था. हमलावर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे. बदमाशों ने 14 राउंड फायरिंग की थी. सात गोलियां उमेश को लगी थी. इस घटना में उमेश की जान चली गई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!