शाहरुख खान की सुरक्षा में बड़ी चूक, बंगले में घुसे 2 अनजान लोग, क्या था मकसद पुलिस जांच में जुटी

Shahrukh Khan June28

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

मुंबई | बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में कथित तौर पर जबरन घुसने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों युवक गुजरात के सूरत के रहने वाले बताए जा रहे है. बांद्रा पुलिस अब उनके ‘मकसद’ (घर में घुसने का मकसद) को जानने में जुटी है.

बांद्रा पुलिस गुरुवार देर रात को तब हरकत में आ गई थी जब शाहरुख की टीम की ओर से उनको जानकारी दी गई थी कि घर में दो लोग घुस आए है. पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

युवकों ने पुलिस को बताया कि वे शाहरुख के “जबरा फैन” है और उनसे मिलने के लिए बांद्रा बैंडस्टैंड के बंगले की चारदीवारी से कूदकर अंदर घुसे थे.

इसे एक बड़ी सुरक्षा चूक माना जा रहा है. पुलिस ने बताया कि 20 साल की उम्र के दो युवा, बंगले की तीसरी मंजिल तक पहुंचने में कामयाब रहे थे, लेकिन जब सुरक्षाकर्मियों की नजर उन पर पड़ी तो उन्हें पकड़ लिया गया.

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उस वक्त शाहरुख या उनका परिवार बंगले में मौजूद था या नहीं. यह भी जांच की जा रही है कि घर से कुछ चोरी तो नहीं हुआ. पुलिस की जांच जारी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!