सीएम योगी के सलाहकार अनवीश अवस्थी का बढ़ा कार्यकाल, जानिए अब कब तक निभाएंगे जिम्मेदारी

Avanish Awasthi (1)

अवनीश अवस्थी (फाइल फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल बढ़ दिया गया है. अब वह 29 फरवरी 2024 तक अपने पद पर रहेंगे. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. आदेश के अनुसार, अवनीश अवस्थी मुख्यमंत्री को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देंगे. इस अवधि में उन्हें अस्थायी सरकारी सेवक माना जाएगा. उन्हें अंतिम आहरित वेतन में पेंशन की राशि घटाने के बाद भुगतान किया जाएगा.

ज्ञात हो कि अपर मुख्य सचिव गृह रहे अवनीश कुमार अवस्थी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सलाहकार नियुक्त किया गया था. अवनीश कुमार अवस्थी को इस अवधि में अस्थायी सरकारी सेवक माना जाएगा.

गौरतलब है कि विस्तार पाने की तमाम चर्चाओं के बीच 31 अगस्त को अवनीश अवस्थी सेवानिवृत्त हो गए थे. उप्र. एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) समेत उनके सभी विभागों का कार्यभार प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री व सूचना संजय प्रसाद को सौंप दिया गया था. अवनीश अवस्थी के पास गृह के अलावा गोपन, वीजा-पासपोर्ट, जेल प्रशासन एवं सुधार, सतर्कता विभाग, धर्मार्थ कार्य विभाग की जिम्मेदारी थी. वह यूपीडा व उप्र. स्टेट हाईवेज अथॉरिटी (उपशा) के सीईओ भी थे.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!