UP: होटल में DJ बजाने को लेकर विवाद, होटल स्टाफ ने मेहमानों को जमकर पीटा, पुलिस ने किया 9 को अरेस्ट

Ghaziabad (1) (1)
The Hindi Post

यूपी के गाजियाबाद से मारपीट की खबर सामने आई है. दरअसल, जिले के थाना मसूरी अंतर्गत एक होटल में  कॉकटेल पार्टी थी. इस समारोह में शामिल होने आए मेहमानों को वहां के कर्मचारियों ने लाठी-डंडो से जमकर मारा-पीटा. इससे चीख-पुकार मच गई.

जानकारी के अनुसार, देर रात होटल में डीजे बजाने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था. होटल में एक कॉकटेल पार्टी थी. इसी कार्यक्रम के दौरान देर रात तक डीजे बजाने को लेकर होटल स्टाफ और मेहमानों में विवाद हो गया. विवाद आगे बढ़ा तो होटल के कर्मचारियों ने मेहमानों को जम कर मारा.

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में मारपीट होते हुए देखी जा सकती है. साथ ही कुछ महिलाओं को लड़ाई-झगड़ा रोकने की गुहार लगाते हुए भी सुना जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, होटल स्टाफ ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की. मारपीट में कुछ-लोगों को चोटें आई है.

गाजियाबाद पुलिस ने इस घटना में कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर ली है. 15-20 लोगों के खिलाफ FIR लिखी गई है. साथ ही नौ लोगों को मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पीड़ितों ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत की थी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है. इस घटना पर पुलिस का बयान भी सामने आया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!