चेन्नई के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए ‘झटके’, सिस्मोलॉजी डिपार्टमेंट ने किया इंकार

Hindi Post Logo
The Hindi Post

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक अजीब खबर सामने आई है. यहां के रोयापेट्टा और अन्ना सलाई में भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि उन्हें बुधवार सुबह झटके महसूस हुए. कुछ ही देर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने इस खबर को शेयर करना शुरू कर दिया.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और नई दिल्ली में राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने स्पष्ट किया है कि चेन्नई में भूकंप जैसी कोई बात नहीं है. मतलब वहां कोई भूकंप नहीं आया था.

सिस्मोलॉजी डिपार्टमेंट की तरफ से कहा गया कि हो सकता है कि यह झटके चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण महसूस किए गए हों. हालांकि कुछ ही समय बाद मेट्रो एजेंसी की तरफ से बयान जारी कर इस आरोप का खंडन कर दिया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई के अन्य क्षेत्रों के लोगों ने किसी भी तरह का कोई झटका महसूस नहीं किया. यह झटके रोयापेट्टा और अन्ना सलाई के लोगों ने ही महसूस किए.

चेन्नई मेट्रो रेल और सिस्मोलॉजी डिपार्टमेंट की तरफ से इनकार के बाद अब यह स्पष्ट नहीं है कि यह कथित झटके किस वजह से आए थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!