हाथ में तमंचा, मुंह में सिगरेट – धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के भाई का VIDEO वायरल, दलित परिवार से मारपीट करने का भी लगा आरोप

Dhirendra Krishna Shastri Ka Bhai (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

बागेश्वर धाम (मध्य प्रदेश) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर दलित परिवार को पीटने, कट्टा दिखाकर धमकाने का आरोप लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसा बताया जा रहा है कि यह घटना 11 फरवरी को हुई थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा शख्स – धीरेन्द्र शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मुंह में सिगरेट लगाए है और एक हाथ में पिस्तौल लिए है. यह शख्स कट्टे को लहरा भी रहा है. साथ ही वो अभद्रता कर रहा है. वो लोगों को धमका रहा है और गालियां दे रहा है.

बताया यह जा रहा है कि यह सब एक शादी के कार्यक्रम के दौरान हुआ.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस एक्शन में आ गई और उसने युवक की पहचान कर ली है. और डिटेल मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!