55 वर्षीय पूर्व बीजेपी विधायक दे रहे UP बोर्ड परीक्षा, 12वीं के बाद कानून की पढ़ाई करने का इरादा

Rajesh Mishra Pappu Bhartol (1) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

लखनऊ | बरेली से भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतोल ने 55 साल की उम्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा (12वीं कक्षा) दे रहे है. दो बार के विधायक राजेश मिश्रा ने कहा कि उनका मानना है कि शिक्षा प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती. वह इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद कानून की पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं.

राजेश मिश्रा दो साल पहले पारिवारिक मामलों को लेकर सुर्खियों में आए थे. उनकी बेटी एक दलित युवक के साथ घर से भाग गई थी. इसका उन्होंने कड़ा विरोध किया था.

इसके अलावा, उन्होंने तब भी सुर्खियां बटोरी थी जब उन्होंने मिट्टी के बर्तन से एक नवजात बच्ची को बरामद किया था. बच्ची को देख ऐसा प्रतीत हुआ कि कोई उसे उस बर्तन में रखकर छोड़ गया था.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!