यूपी: तेज रफ्तार SUV अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरी, 3 की मौत

Lucknow Accident (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार देर रात को एक बड़ी घटना हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक तेज रफ्तार SUV नियंत्रण से बाहर होकर रेलिंग तोड़ते हुए पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे जा गिरी.

SUV में कुल चार लोग सवार थे. घटना में राजकुमार, अमित और प्रियांशु की जान चली गई. वही हर्ष नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज चल रहा है. चारों एक शादी समारोह से लौट रहे थे.

गाजीपुर पुलिस ने तीन लोगों को पहले निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जबकि चौथे युवक को गाड़ी से निकालने में कुछ समय लगा. वो गाड़ी में ही फंस गया था. इस घटना में SUV बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

अस्पताल में डॉक्टरों ने चार में से तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया. चौथे युवक का इलाज किया जा रहा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!