पूर्व सरपंच के भतीजे के शादी में उड़ाए गए लाखों के नोट, वीडियो हुआ वायरल

Mehsana Collage (1) (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

गुजरात के मेहसाणा से एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपको हैरान कर देगी. मेहसाणा जिले के पूर्व सरपंच के भतीजे की शादी में ‘लाखों रुपए’ मकान की छत से खड़े होकर उड़ा दिए गए. इन रुपयों को बटोरने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई. यह शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी. अब इसकी  चर्चा भी हो रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व सरपंच करीमभाई दादूभाई जादव के भाई रसूल के बेटे रज्जाक की शादी थी. इस खुशी के मौके पर घर के लोगों ने मकान की छत पर खड़े होकर नोटों की बारिश कर दी.

रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के नोटों को छत से उड़ाया गया. इस दौरान, बड़ी संख्या में लोग नोट इकठ्ठा करने के लिए वहां जुट गए. इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया प्लेफार्म्स पर वायरल हो रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि इस परिवार ने लाखों रुपए के नोटों को उड़ा दिया. जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच के भतीजे की शादी, 16 फरवरी को हुई थी.


हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!