Nikki Yadav Murder Case: निक्की यादव, साहिल गहलोत ने मंदिर में की थी शादी, सामने आई तस्वीर

Nikki Yadav and Sahil Gehlot got married in 2020 (1)
The Hindi Post

दिल्ली के निक्की यादव हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है. निक्की यादव और साहिल गहलोत ने साल 2020 में ग्रेटर नॉएडा में एक मंदिर में शादी की थी. यह जानकारी पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ लगी है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ताओं को यह बात साहिल गहलोत से पूछताछ में पता चली है. उन्होंने कहा कि साहिल ने बताया है कि उसने और निक्की ने 2020 में आर्य समाज मंदिर में शादी की थी.

अब दोनों की जयमाल की फोटो सामने आई हैं.

इससे पहले, निक्की और साहिल को लिव-इन पार्टनर बताया जा रहा था. पर अब इस केस में नया मोड़ आ गया है.

साहिल ने 10 फरवरी को निक्की की हत्या कर दी थी और बाद में उसके शव को अपने ढाबे के फ्रिज में छुपा दिया था. पुलिस ने साहिल को 14 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था और उसकी दिन निक्की का शव भी बरामद कर लिया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!