Nikki Yadav Murder Case: निक्की यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, निक्की और साहिल की हो चुकी थी शादी, पिता समेत 5 गिरफ्तार
निक्की और साहिल की फाइल फोटो (वाया आईएएनएस)
नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 10 फरवरी को कश्मीरी गेट क्षेत्र में 23 वर्षीय निक्की यादव की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने वाले साहिल गहलोत ने जांचकर्ताओं को बताया है कि दोनों ने 2020 में शादी की थी.
पुलिस ने साहिल के पिता, उसके दो चचेरे भाइयों आशीष और नवीन (दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल) और दो दोस्तों – अमर और लोकेश को उसकी (साहिल) मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
CCTV footage of Nikki Yadav at her house in uttam nagar. Before she was killed # pic.twitter.com/kmMzNv9W1u
— Amit kumar gour (@gouramit) February 15, 2023
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी साहिल गहलोत से पुलिस हिरासत के दौरान लंबी पूछताछ की गई और उसमें खुलासा हुआ कि निक्की उसे किसी और से शादी करने के लिए रोक रही थी, क्योंकि वह दोनों पहले ही में शादी कर चुके थे.
पुलिस अधिकारी ने कहा, “निक्की साहिल से यह गुहार लगा रही थी कि वह 10 फरवरी को दूसरी लड़की से शादी न करे. साहिल ने अपने पिता, दो चचेरे भाइयों और दो दोस्तों के साथ मिलकर साजिश रची और निक्की को अपने रास्ते से हटा दिया.”
#EXCLUSIVE – Delhi –#Nikki #murder case me there is one video, last visuals of Nikki on CCTV,#DelhiPolice #Delhi #DELHIMURDER #NIKKIYADAV #Nikki pic.twitter.com/bA6Mu4VztA
— Sujit Gupta (@sujitnewslive) February 15, 2023
अधिकारी ने कहा, “साहिल ने योजना को अंजाम दिया और निक्की की हत्या कर दी. इसके बाद उसने अन्य साजिशकर्ताओं को इसके बारे में जानकारी दी और फिर वे सभी शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकल गए.”
अधिकारी ने कहा, “सभी पांच सह-आरोपियों से गहन पूछताछ की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस
