राखी सावंत के पति आदिल खान पर ईरानी महिला ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज

Rakhi Sawant and Adil Khan (2) (1)

Photo: Instagram

The Hindi Post

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मैसूर में एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैसूर के वीवी पुरम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

आदिल पर एक ईरानी युवती ने कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. आदिल राखी सावंत द्वारा दायर धोखाधड़ी के एक मामले में पहले से ही जेल में है. फिलहाल, आदिल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है. उनके खिलाफ यह दूसरी प्राथमिकी है.

ईरानी युवती ने आदिल पर शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. अब आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!